Breaking News

सीएम मान की तबीयत बिगड़ी: केजरीवाल संग बाढग़्रस्त इलाकों का दौरा रद्द

पंजाब में बाढ़ से हालात अब भी गंभीर हैं। इसी बीच अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत भी बिगड़ गई है, आज वह अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने वाले थे। केजरीवाल भी अब सीएम मान से मिलने के लिए पहुंच गए हैं।
वहीं, अमृतसर गुरदासपुर और फिरोजपुर के कई गांवों में रावी और सतलुज का पानी चढ़ा हुआ है। अमृतसर के 140 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही 3 हफ्तों में रिपोर्ट तलब की है। 

No comments