श्रद्धालुओं पर हमले के मामले में गोशाला पर पुलिस रेड
नागौर में जोधपुर रोड पर स्थित गोशाला में आज पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। एक दिन पहले श्रीडूंगरगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस पर डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी क्रम में आज 5 पुलिस थानों की टीम नागौर डीएसपी प्रशिक्षु आईपीएस जतिन जैन के नेतृत्व कृष्ण गोशाला पहुंची।
बस पर हमले के मुकदमे में श्रवण सैन का नाम भी शामिल है। घटना के बाद से वह फरार है। श्रवण की गिरफ्तारी और गोशाला संचालक कुशालगिरी महाराज से पूछताछ करने के लिए ही आज हथियारबंद पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में कृष्ण गोशाला पहुंचे। हालांकि पुलिस को वहां कोई भी आरोपी नहीं मिला।

No comments