Breaking News

राजस्थान में होगी देश की सबसे कठिन अल्ट्रा मैराथन

देश की सबसे कठिन अल्ट्रा मैराथन 'द बॉर्डर रनÓ जैसलमेर में होगी। इसमें देशभर से 1200 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। मैराथन 6-7 दिसंबर 2025 को लोंगेवाला बॉर्डर पर होगी। इसी पोस्ट पर साल 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को शिकस्त मिली थी।
इस वॉर में शहीद भारतीय सैनिकों की याद में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। ये 3 कैटेगरी में होगी, जिसमें हर किलोमीटर में न सिर्फ धूल और धूप से लडऩा होता है, बल्कि थकान को भी चुनौती देकर आगे बढऩा होगा। हर 10 किमी पर हाइड्रेशन पॉइंट्स, खाने-पीने का इंतजाम और मेडिकल सपोर्ट भी उपलब्ध रहेगा।

No comments