Breaking News

डिस्कॉम इंजीनियर से ऊर्जा मंत्री बोले- तू फोन नहीं उठाता

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर बुधवार को उनियारा नगर पालिका में लगे शहरी सेवा शिविर में बिजली विभाग के इंजीनियर पर भड़क उठे।
उन्होंने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर दिनेश मीणा से कहा- तू फोन नहीं उठाता है, कहां का रहने वाला है, गंगापुर का है, बात सुन भाई, अगर तू काम नहीं करेगा तो शाहबाद रखूंगा या कस्बाथाना (बारां) जाएगा।
इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के एसई से कहा- बात सुनिए एसई साहब, शाहबाद (बारां) या कस्बाथाना (बारां) भेज दूंगा मैं। इसके बाद वापस जेईएन से कहा कि पता नहीं लगेगा आने में। समझ गया न तू, दुबारा शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

No comments