Breaking News

रोहतक में कबाड़ी के घर इनकम टैक्स की रेड

दिल्ली से आई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने आज गुरुवार को रोहतक के गीतांजलि एन्क्लेव में रहने वाले एक कबाड़ी के घर रेड की। कबाड़ी पर जीएसटी में गड़बड़ी करने का आरोप है। इस मामले में वह 9 महीने जेल भी होकर आया है।
कबाड़ी की पहचान विशाल उर्फ बबलू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विशाल गढ़ी मोहल्ले का रहने वाला है, लेकिन करीब डेढ़-दो साल पहले उसने गीतांजलि एन्क्लेव में घर बनाया है। इनकम टैक्स की टीम ने इसी घर पर रेड की है।

No comments