Breaking News

बिजली चोरों को पकडऩे के लिए डिस्कॉम उड़ाएगा ड्रोन:14 जिलों में होगी शुरुआत



अजमेर डिस्कॉम के 14 जिलों में पहली बार ड्रोन उड़ाकर बिजली चोरों को पकड़ा जाएगा। ड्रोन से चोरी की जगह चिह्नित होने पर डिस्कॉम तत्काल कार्रवाई करेगा। ऐसे बिजली चोरों को पकडऩे के लिए डिस्कॉम ने यह नया प्लान बनाया है, जिससे बिजली चोरी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
अजमेर डिस्कॉम में अजमेर, नागौर, चित्तौडग़ढ़, सीकर, उदयपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन सिटी और नीम का थाना शामिल हैं।

No comments