Breaking News

राजस्थान में वूलन और यार्न इंडस्ट्री 70 फीसदी तक घटी; 200 करोड़ के ऑर्डर होल्ड पर

अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ से बीकानेर सहित राजस्थान की वूलन और यार्न इंडस्ट्री कमजोर पड़ गई है। फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर है। करीब एक से सवा लाख मजदूर और भेड़ पालकों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
कारोबारियों का कहना है- टैरिफ के कारण राजस्थान में 1200 करोड़ की इंडस्ट्री का आकार घटना शुरू हो गया है। करीब 150 से 200 करोड़ के ऑर्डर होल्ड पर चले गए हैं। अगर सॉल्यूशन नहीं निकला तो एक साल के भीतर इंडस्ट्री 70 फीसदी तक खत्म हो जाएगी।

No comments