खाटूश्यामजी में बिहार की महिला की चेन तोड़ी
सीकर के खाटूश्यामजी में चेन स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। तिलक लगाने वाली महिलाओं के गिरोह ने बिहार से अपने पति के साथ दर्शन करने आई महिला की चेन तोड़ ली। घटना के बाद महिला की तबीयत भी खराब हो गई। अब उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
इस संबंध में खाटूश्यामजी पुलिस थाने में दरभंगा बिहार निवासी विजय कुमार ने रिपोर्ट देकर बताया कि मंदिर से निकलने के बाद वह कुंड वाले रास्ते की तरफ मुड़े। इसी दौरान वहां चार-पांच महिलाएं एक गिरोह बनाकर आई। जो चंदन का तिलक लगाने का काम करती है। इन्होंने विजय की पत्नी के गले से चार चार तौला सोने की चेन तोड़ ली।

No comments