दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, 15 हजार लोगों के लिए राहत शिविर तैयार
हथनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना उफान पर है। दिल्ली में लोहा पुल के पास मध्य रात्रि एक बजे ही यमुना खतरे के निशान 205.33 को पार गई। सुबह आठ बजे यह 205.80 मीटर तक पानी पहुंच गया। रात नौ बजे तक जलस्तर 206.41 मीटर पहुंचने का अनुमान है। हथनी कुंड से अभी भी प्रति घंटे 1.76 लाख क्यूसेक से लेकर दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बाढ़ का खतरा देखते हुए निचले क्षेत्र में रहने वालों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। लगभग 15 हजार लोगों को राहत शिविरों में रखने की व्यवस्था की गई है।
बाढ़ का खतरा देखते हुए निचले क्षेत्र में रहने वालों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। लगभग 15 हजार लोगों को राहत शिविरों में रखने की व्यवस्था की गई है।

No comments