राजस्थान के शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, कर्मी नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। राजस्थान विधानसभा के चलते शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि सत्र समाप्ति तक किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के आदेश में सत्र के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े प्रश्नों, प्रस्तावों और प्रकरणों के उत्तर समय पर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसी वजह से अधिकारियों और कर्मचारियों का अवकाश मंजूर नहीं किया जाएगा।

No comments