Breaking News

जयपुर में बारिश के बाद मकान ढहा

जयपुर में हुई तेज बारिश के कारण घाटगेट स्थित कब्रिस्तान गेट नंबर 3 पर एक जर्जर मकान ढह गया। इस गली में यह तीसरा मकान था जो बारिश के बाद पूरी तरह से धराशाई हो गया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मकान में किराएदार रहते थे। मकान गिरने से पहले ही किराएदार वहां से जा चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के अन्य मकानों में भी दरारें आ गई हैं। 

No comments