जयपुर में 400 साल पुराने ठाकुर मंदिर में चोरी:पहले दूध पिया फिर मूर्तियां और रुपए चुराए
जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में स्थित केशोपुरा में ठाकुर जी के मंदिर से देर रात चोरी हो गई। बदमाश तीन मूर्ति, दान मात्र और अलमारी से रुपए निकालकर ले गए। मंदिर के पुजारी आज सुबह साढे 4 बजे आए, तब दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में चोरी की जानकारी दी।
पुलिस को मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर नजर आए है। चोर करीब 3 घंटे तक मंदिर में रूके। चोरी से पहले आराम से मंदिर में बैठकर दूध पिया। इसके बाद तीन मूर्ती ,दान पात्र का पैसा चोरी किया।
पुलिस को मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर नजर आए है। चोर करीब 3 घंटे तक मंदिर में रूके। चोरी से पहले आराम से मंदिर में बैठकर दूध पिया। इसके बाद तीन मूर्ती ,दान पात्र का पैसा चोरी किया।

No comments