सवाई माधोपुर में स्कूल का बरामदा गिरा:खुलने से कुछ घंटे पहले हुआ हादसा
सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐचेर में सोमवार अलसुबह स्कूल का बड़ा बरामदा और अन्य हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि यह घटना स्कूल खुलने से कुछ घंटे पहले हो गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
शिक्षा विभाग ने इस भवन को जर्जर तो घोषित किया हुआ था, लेकिन उसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई थी। ऐसे में शिक्षा विभाग की यह लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। जिसके चलते लोगों में नाराजगी है।
शिक्षा विभाग ने इस भवन को जर्जर तो घोषित किया हुआ था, लेकिन उसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई थी। ऐसे में शिक्षा विभाग की यह लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। जिसके चलते लोगों में नाराजगी है।

No comments