Breaking News

लुधियाना में सतलुज से एक ओर बांध क्षतिग्रस्त:लोग बचाव में जुटे

पंजाब के लुधियाना में सतलुज दरिया का तेज बहाव से अभी भी खतरा बना हुआ है। रविवार तक ससराली क्षेत्र में पानी ने कटाव किया, जिसे रोकने के लिए आर्मी, एनडीआरएफ और लोकल प्रशासन की टीमें लोगों के साथ अब तक जुटी हुई हैं। वहीं, आज सोमवार को बूथगढ़ ससराली में भी जमीन का काफी हिस्सा पानी में समा गया। ग्रामीण बलबीर ने बताया कि हालात ज्यादा विकट हैं। ग्रामीण अपने स्तर बचाव कार्य में जुटे हुए है। प्रशासन से भी मदद मांगी है।

No comments