जबरन धर्मांतरण करवाने वाली संस्थाओं पर बुलडोजर चलेगा
राजस्थान में अब लालच देकर या डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं पर बुलडोजर एक्शन का कानून बनने जा रहा है। पहली बार बुलडोजर एक्शन को कानूनी जामा पहनाया जा रहा है। धर्मांतरण विरोधी बिल में गलत तरीके से धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं के भवनों को सील करने और तोडऩे का प्रावधान किया गया है। प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलीजन बिल 2025Ó को नए सिरे से विधानसभा में रखा जा चुका है। यह बिल मंगलवार को विधानसभा में बहस के बाद पारित हो सकता है।

No comments