Breaking News

झालावाड़ में जल्द ही शुरू होगा फ्लाइंग ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट

झालावाड़ जिले के कोलाना एयरपोर्ट पर जल्द ही प्रशिक्षु स्टूडेंट्स विमान उड़ाने हुए नजर आयेगे. सरकार ने मुंबई की मेल स्टार कंपनी के एमओयू कर लिया है. ऐसे में कंपनी द्वारा झालावाड़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशनशुरू करने की तैयारी की जा रही है.
पीडब्ल्यूडी के एसई मुकेश मीणा ने बताया कि इसके लिए मुंबई की मेल स्टार कंपनी के प्रतिनिधि जल्द ही झालावाड़ आएंगे. वे यहां पर कक्षाओं के संचालन की पूरी व्यवस्था करेंगे. पहले बैच में 80 स्टूडेंट्स को विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

No comments