Breaking News

राजस्थान आईटीआई प्रवेश कल से होंगे शुरू

राज्य के सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 के प्रवेश की प्रक्रिया 14 सितंबर से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र और आवश्यक मूल दस्तावेज 26 सितंबर शाम 5 बजे तक संबंधित संस्थान के कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

No comments