Breaking News

सरकारी आवास को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हनुमान बेनीवाल

राजस्थान के नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में सरकारी आवास खाली करने के नोटिस को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उनका दावा है कि संपदा विभाग की यह कार्रवाई नियमों का पालन किए बिना की गई है और उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. इस मामले पर हाईकोर्ट में अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है.
हनुमान बेनीवाल पर जयपुर के ज्योतिनगर स्थित विधायक फ्लैट और जालूपुरा में विधायक बंगले पर अनधिकृत कब्जा बनाए रखने का आरोप लगा है, जो राजस्थान लोक परिसर अधिनियम 1964 के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है. 

No comments