छेड़छाड़ के मामले में संविदा शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश
धौलपुर जिले के बरौली में एक संविदा शिक्षक द्वारा स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोपी शिक्षक को तत्काल नौकरी से हटाने और पुलिस द्वारा गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण के अनुसार पीडि़ता कक्षा 7 की छात्रा है और विद्यालय के ही शिक्षक से ट्यूशन लेती थी।

No comments