जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 25 को
इस बार शारदीय नवरात्र पर जोधपुर की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितंबर को अपना सफर शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन बांसवाड़ा से वर्चुअल इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी बीकानेर व जोधपुर की इन ट्रेनों के उद्घाटन की पुष्टि की है। जोधपुर रेल मंडल प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है।
प्रधानमंत्री मोदी के 25 सितंबर को राजस्थान दौरे के दौरान बांसवाड़ा में मुख्य फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के 25 सितंबर को राजस्थान दौरे के दौरान बांसवाड़ा में मुख्य फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

No comments