पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगातार ऑन रहेंगे, उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी
राजस्थान में पुलिस थानों लगे सीसीटीवी कैमरे किसी भी सूरत में बंद नहीं होंगे। उन्हें लगातार ऑन रखना होगा। कैमरों की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी और इसका जिम्मा पुलिस थानों के एसएचओ का होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जिससे कि मुख्य स्थानों की गतिविधियों का रिकॉर्ड रहे। लेकिन, जरूरत पडऩे पर अनेक मामलों में सामने आया कि पुलिस थाने के सीसीटीवी खराब होने के कारण रिकार्डिंग नहीं मिल पाई। इसे देखते हुए तय किया गया है कि अब पुलिस थानों के सीसीटीवी कैमरे किसी भी सूरत में बंद नहीं होंगे।

No comments