नागौर में 7 करोड़ की 17 गाडिय़ां जब्त
नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के भेड़ गांव में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भेड़ गांव की सीमा के एक खेत में अवैध खनन पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन में काम आ रहे 7 करोड़ रूपए की कीमत के 17 वाहन जब्त किए हैं।
इससे एक दिन पहले पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2.50 करोड़ रुपए की बजरी और डेढ़ दर्जन वाहन जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
इससे एक दिन पहले पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2.50 करोड़ रुपए की बजरी और डेढ़ दर्जन वाहन जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

No comments