Breaking News

बाड़मेर में धू-धू कर जला 3 करोड़ का 1800 किलोग्राम 'नशे का ज़हरÓ

बाड़मेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले के विभिन्न पुलिस थानों द्वारा जब्त किए गए करीब 18 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त और 170 ग्राम स्मैक को नष्ट कर दिया गया. इस ड्रग की अनुमानित बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. 
इस कार्रवाई के दौरान बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

No comments