बाइक चला रही महिला कांस्टेबल को ट्रेलर ने कुचला
सांचौर शहर से गुजर रहे क्षतिग्रस्त नेशनल हाइवे-68 पर सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल ने जान गंवा दी। महिला कांस्टेबल चूंकी देवी बाइक चलाकर सोमवार को कारोला से कमालपुरा सरहद में अपने पति को एक व्यापारी प्रतिष्ठान पर छोड़कर सांचौर ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान हाइवे पर गहरे गड्ढों के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। पास से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट में आने से कांस्टेबल चूंकी बाइक से गिर गई।

No comments