Breaking News

भीलवाड़ा में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश को बायोमेट्रिक ने किया नाकाम

भीलवाड़ा में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक फर्जी अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ लिया. घटना सेमुमा स्कूल परीक्षा केंद्र पर घटी, जहां सुनील कुमार नामक व्यक्ति परीक्षा देने पहुंचा था. परीक्षा प्रक्रिया के दौरान बायोमेट्रिक जांच और फोटो मिलान में गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसके बाद सुनील को तुरंत हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में पता चला कि वह असली अभ्यर्थी नहीं था और अपनी पहचान छिपाकर परीक्षा देने की कोशिश कर रहा था.

No comments