चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की गाइडलाइन जारी, धार्मिक प्रतीक चिन्हों को उतारा नहीं जाएगा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 19 सितंबर को प्रस्तावित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके तहत यदि कोई अभ्यर्थी धार्मिक प्रतीक चिन्हों को धारण कर आएगा तो उन्हें उतारा नहीं जाएगा। शंका होने पर गहनता से जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इसमें किसी प्रकार का नकल करने का उपकरण तो नहीं छिपाया गया है। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
गाइडलाइन में सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीकों को धारण कर परीक्षा में शामिल होने की छूट दी गई है।
गाइडलाइन में सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीकों को धारण कर परीक्षा में शामिल होने की छूट दी गई है।

No comments