Breaking News

अजमेर में सीनियर डॉक्टर्स पेन डाउन हड़ताल पर उतरे

राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन अजमेर से जुड़े डॉक्टर्स सोमवार से पेन डाउन हड़ताल पर उतर चुके हैं। डॉक्टर्स ने आज 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना देते हुए विरोध किया। सभी ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया। जिसके समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। बता दें कि पिछले 5 दिनों से डॉक्टर्स लैटरल एंट्री को लेकर जेएलएच अस्पताल परिसर में धरना देकर विरोध कर रहे थे।

No comments