यूआईटी सचिव असीजा को मिला नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार
राज्य सरकार एक आदेश जारी करके 212 आरएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डा. धीरज कुमार सिंह ने यह आदेश जारी किये हैं।
आदेश के तहत नगर विकास न्यास के सचिव अशोक असीजा को नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
ऋषभ जैन सहायक निदेशक लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग श्रीगंगानगर को उप निदेशक महिला एंव बाल विकास विभाग श्रीगंगानगर के पद पर लगाया गया है।
No comments