सरकार परीक्षाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है : आलोक राज
श्रीगंगानगर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार परीक्षाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। प्रत्येक परीक्षा को राज्य सरकार द्वारा पूर्ण पारदर्शिता और गंभीरतापूर्वक सम्पन्न करवाया जा रहा है। पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग को लेकर सरकार बेहद सख्त है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। वे सोमवार को जिला परिषद सभागार में आमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा की सुचिता और पवित्रता को लेकर कई स्तर पर कार्य किये गये हैं, जिनकी वजह से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसी भी परीक्षा में व्यवधान नहीं आया।
No comments