जेल चौराहे पर लगा वाहनों का जाम
श्रीगंगानगर में रविन्द्र पथ स्थित भगत सिंह चौक एवं जिला कलक्ट्रेट के बीच जेल चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे काफी देर तक वाहनों का जाम लगा रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार आज करीब 11 बजे जेल चौराहे पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय की जाने वाले मोड़ पर एक कार फंस गई। जिसके कारण वहां वाहनों का जाम लग गया। जाम लगने पर लोगों की मदद से कार को नाले से निकाला गया। लेकिन इसके बाद भी काफी देर यातायात भार बढने से काफी देर तक वहां लम्बा जाम लग गया।

No comments