धानमंडी में ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन के प्रधान से मारपीट
श्रीगंगानगर में कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में नई धानमंडी में स्थित बाबा रामदेव ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन के प्रधान साधुराम धोबी से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने इस घटना को लेकर बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पे्रमनगर निवासी 51 वर्षीय साधुराम ने रिपोर्ट दी कि मैं रोजाना की तरह यूनियन में बैठा था। इसी दौरान चुन्नीलाल, इसका बेटा मनोज व अनिल जाट निवासी बसंती चौक आये।
इन्होंने कहाकि हमारी ट्रेक्टर-ट्रॉली खाली करवाओ, वरना यही यूनियन में ढेरी कर दूंगा। इसी दौरान चुन्नीलाल व मनोज ने तैश में आकर मेरे साथ मारपीट कर दी। जातिसूचक गाली निकाली।

No comments