Breaking News

बल्ली शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, जगह-जगह भव्य स्वागत


श्रीगंगानगर में श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से हनुमानगढ मार्ग स्थित रिद्धि सिद्धि एन्कलेव प्रथम स्थित प्लेटिनम पार्क में 22 सितम्बर हाईटेक रामलीला का मंचन शुरू होगा। इस उपलक्ष्य में आज समिति की ओर से रामनगर पुरानी आबादी स्थित श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर से बल्ली शोभायात्रा निकाली गई। हाईटेक रामलीला को लेकर कॉलोनीवासियों में उत्साह बना हुआ है।
श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण गुनेजा एवं सचिव पवन वधवा ने बताया कि शोभायात्रा को श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर के प्रेम गुरुजी ने रामलीला बल्ली देकर  रवानगी दी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं भव्य आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया। 

No comments