थानागाजी में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से 4 बाइक सवार युवकों की मौत
अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें चारों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक चारों युवक थानागाजी के मैजोड गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पिपलाई स्टैंड के पास ग्रामीणों ने पीछा कर डंपर को रोक लिया और टायरों की हवा निकाल दी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया।

No comments