राजस्थान की सात पार्टियों को चुनाव आयोग ने दिया नोटिस पूछा- खर्च का ब्योरा क्यों नहीं दिया, जवाब नहीं देने पर रजिस्ट्रेशन होगा रद्द
जयपुर। चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देने, सालाना आय और खर्चों का हिसाब नहीं देने पर राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पिछले तीन वित्त वर्ष में सालाना ऑडिडेट अकाउंट पेश नहीं करने और चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने पर राजस्थान की 7 राजनीतिक पार्टियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।
निर्वाचन विभाग ने सातों पार्टियों को नोटिस की सार्वजनिक सूचना जारी की है। तय समय में जवाब नहीं देने पर इनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने सातों पार्टियों को नोटिस की सार्वजनिक सूचना जारी की है। तय समय में जवाब नहीं देने पर इनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।

No comments