Breaking News

राजस्थान सहित 3 राज्यों के 10 ठिकानों पर आयकर छापामारी:कोटा में मित्तल पिगमेंट फैक्ट्री मालिक, उनके बेटे और दामाद के घर सर्च, कर्मचारी ने तोड़ा मोबाइल

 राजस्थान सहित दिल्ली, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) और नागपुर (महाराष्ट्र) में एक साथ 10 ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है। कोटा के इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मित्तल पिगमेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के अलावा तीन अन्य फैक्ट्री में भी सर्च चल रहा है।
मित्तल पिगमेंट कंपनी जिंक कारोबार और माइनिंग क्षेत्र से जुड़ी है, जिसमें जिंक और लेड बैटरी की प्लेटें बनती हैं। इनकी दिल्ली, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) और नागपुर (महाराष्ट्र) में भी फैक्ट्री है। सभी जगह एक साथ छापामारी कर कंपनी के वित्तीय लेन-देन और खातों, लैपटॉप कंप्यूटर की जांच की जा रही है।

No comments