Breaking News

चार दिन से पाइपलाइन टूटने से गहराया पेयजल संकट


श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी रामनगर के ताराचन्द वाटिका मार्ग पर माइक्रोवेव टावर के पास पिछले चार दिनों से पीएचईडी एवं एलएंडटी की मुख्य पाइपलाइन टूटी हुई है। पाइपलाइन टूटने से कई वार्डों की पेयजल सप्लाई ठप है। 
यहां पाइपलाइन टूटने से मुख्य सड़क धंस गई है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से बह रहे पानी से आसपास की दुकानों एवं घरों की नींव में पानी जा रहा है। इससे लोगों के मकानों व दुकानों को नुकसान हो रहा है। बीती रात दुकानदारों एवं आसपास रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया। 
पीएचईडी के अधिकारी चार दिनों से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक नहीं कर पाए हैं। बल्कि लगातार पानी रिसाव होने से सड़क के बीच जेसीबी से किए गये गड्ढे से साइडों से सड़क धंस गई। 

No comments