सूने घर से लाखों का सोना-चांदी चोरी
सादुलशहर कस्बे के वार्ड नम्बर 1 में घोड़ा चौक के निकट स्थित एक घर से अज्ञात चोर बीती सोना-चांदी व नगदी चोरी करके ले गये। इस परिवार के एक सदस्य की शादी के लिए सोना व चांदी के जेवरात तैयार करवाये गये थे। घर का मालिक बीती रात एक बजे घर पहुंचा, तो चोरी का पता चला।
जानकारी के अनुसार अजब ङ्क्षसह राठौड़ होटल पर काम करता है और देर रात ही घर आता है। बीती रात परिवार के लोग घर नहीं थे। अजब सिंह होटल से रात करीब एक बजे घर पहुंचा, तो चोरी का पता चला। बाहर का ताला लगा हुआ था। अजब सिंह घर पहुंचा, तो कमरे में आलमारी का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। आलमारी से डेढ़ तोला सोना, 35-40 तोला चांदी के जेवर व आठ हजार रुपए की नगदी गायब थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

No comments