श्रीगंगानगर की बेटी के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब श्रीगंगानगर की प्रतिभागी मनिका विश्वकर्मा के सिर सज गया है। यह खिताब जीतने के बाद मनिका लंबी उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। वह इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। अपनी इस उपलब्धि से वह बेहद खुश हैं।
सिर पर ताज सजने के बाद मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा ने कहा- संघर्ष के बजाय, हमारे पास तैयारी का एक सफर है। मेरा सफर श्रीगंगानगर से शुरू हुआ। मैं दिल्ली आई और इस सौंदर्य प्रतियोगिता की तैयारी की।

No comments