Breaking News

बीकानेर में बारिश का इंतजार कायम - चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया पारा

बीकानेर में आज भी मौसम शुष्क रहने वाला है। दिनभर धूप रहेगी। वहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। सुबह सवेरे ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो दोपहर दो बजे तक बढऩे वाला है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

No comments