Breaking News

चंडीगढ़ में रेहड़ी-फड़ी वालों से हर रोज लाखों की वसूली

चंडीगढ़ नगर निगम एंफोर्समेंट विंग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच विजिलेंस करेगी। एक कर्मचारी के आरोप हैं कि रेहड़ी-फड़ी वालों से हर रोज लाखों रुपये वसूले जाते हैं। इन आरोपों के बाद अब नगर निगम कमिश्नर ने खुद विजिलेंस जांच की सिफारिश की है। सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट को सिफारिश भेज दी गई है।

No comments