Breaking News

बालिका की हत्या मामले में कडिय़ां जोडऩे में जुटी पुलिस


हनुमानगढ़ टाउन की बिहारी बस्ती से दो दिन पहले लापता 9 वर्षीय बालिका शिवानी की उसी के पिता के मामा द्वारा हत्या करने के मामले में पुलिस की स्पेशल टीम घटना की कडिय़ा जोडऩे में जुटी हुई है। पुलिस इस सनसनीखेज घटना का जल्द ही खुलासा करने के लिए सबूत जुटा रही है। पुलिस ने मृतका शिवानी के पिता के मामा छोटूदास को हिरासत में लिया हुआ है। लाश इसी छोटूदास के घर से बरामद हुई थी।  प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि 26 वर्षीय छोटूदास ने नशे की हालत में जन्माष्टमी की रात बालिका की हत्या कर लाश को लोहे के बक्से में छिपा दिया था। 

No comments