नरेश गोयल बने आईएएस, श्रीगंगानगर से है गहरा नाता
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नरेश कुमार गोयल आईएएस बन गए हैं। उनका श्रीगंगानगर से गहरा नाता रहा है। वे वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक हैं।
कोई भूखा ना सोए की अवधारणा वाली रसोई योजना के गोयल सूत्रधार हैं। वे इसके स्टेट नोडल ऑफिसर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत थालियों की संख्या दस करोड़ पार कर चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का भोजन की थाली पाना बहुत बड़ी बात है। इसकी सराहना प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में हो चुकी है।

No comments