सब रजिस्ट्रार ऑफिस का निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
श्रीगंगानगर शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि जवानगर स्थित तहसील कार्यालय में सब रजिस्ट्रार ऑफिस बनना शुरू हो गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।
सब रजिस्ट्रार ऑफिस बनने से खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग या बुुजुर्ग हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब सब रजिस्ट्रार ऑफिस तहसील कार्यालय की दूसरी मंजिल से संचालित हो रहा है। ऊपर चढऩे के लिए सीढियां बनी हुई हैं। सीढियां चढ़कर सब रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचने में दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

No comments