अग्रसेन जयन्ती महोत्सव: विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 14 सितम्बर को
अग्रवाल समाज की प्रमुख संस्था अग्रवाल सभा, श्रीगंगानगर की ओर से अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन महाराज की जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी।
अग्रवाल सभा के महासचिव नरेश बड़ोपलिया व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार सभा की ओर से विराट हास्य कवि सम्मेलन 14 सितम्बर 2025 को रात्रि 8 बजे एसडी बिहाणी कॉलेज भवन के मुख्य लॉन में होगा।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, प्रमुख समाजसेवी कृष्ण लीला के अनुसार अग्रवाल सभा की स्थापना के समय से चली आ रही कवि सम्मेलन की परम्परा को समाज के सहयोग से इस बार भी बरकरार रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है।

No comments