प्लास्टिक थैलियों पर चर्चा होने लगी, लेकिन संदेह कि कैसे लगेगी रोक
श्रीगंगानगर शहर में प्लास्टिक थैलियों पर पाबंदी की चर्चा होने लगी है। लेकिन इस पर पाबंदी लगेगी या नहीं? इस पर रोक कितनी प्रभावी रहेगी? इस बात पर लोगों को अभी संदेह है। प्लास्टिक थैलियों पर रोक राष्ट्रीय मुद्दा है। यह किसी एक शहर में लागू करना संभव नहीं लगता।
आम लोगों का मानना है कि जब थैलियों के अलावा अनेक तरह की पैकिंग देशभर से आ रही है तो अकेले गंगानगर में रोक कैसे संभव है। वहीं नगर परिषद आयुक्त द्वारा गठित की गई तीनों टीमों द्वारा शहर की सभी सब्जी मण्डियों एवं अन्य दुकानदारों से गंगानगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं करने तथा ग्राहकों को कपड़े का थैला साथ लाने के लिए प्ररित करने की समझाईश की जा रही है।
No comments