Breaking News

दादर के लिए श्रीगंगानगर से रवाना हुई ट्रेन


श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से मंगलवार प्रात: 09.50 बजे मुंबई के उपनगरीय स्टेशन दादर के लिए अपने पहले सफर पर ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन के गार्ड व लोको पायलट को माला पहना मिठाई खिलाकर ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
आज ट्रेन की प्रथम रवानगी के अवसर पर स्टेशन अधीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह व डीआरयूसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल सहित रेलवे के अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

No comments