हाईटेंशन लाइन से टकरा गया एसिड से भरा टैंकर
श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ मार्ग से लगते हाकम मारूति गैरेज मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। एसिड से भरा एक टैंकर बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। टैंकर के खिचाव से कई खम्बे गिर गए और लाइनों में जबरदस्त स्पार्किंग हुई। इससे आसपास के घरों में विद्युत उपकरण जल गए। बिजली की तारें निचे गिर गई। टैंकर भी इन तारों को छु गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
पूर्व पार्षद सुरेन्द्र स्वामी के अनुसार इस टैंकर में तेजाब भरा हुआ था। टैंकर वहां एक फैक्ट्री में लेकर आया था। तारें निची होने की वजह से टैंकर के ढक्कन तारों में अटक गए। ड्राइवर को इस बात का पता नहीं चला, वह ट्रक चलाता रहा।

No comments