अशोक चांडक ने विद्यालय को किए 11 पंखे भेंट
श्रीगंगानगर के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय 5 ई को समाजसेवी अशोक चांडक ने 11 पंखे भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दान का महत्व व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर होता है। यह आत्म-संतुष्टि प्रदान करने के साथ ही समाज में सद्भाव, करुणा और सकारात्मकता को भी बढ़ावा देता है। चांडक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर चांडक परिवार परोपकार का सहभागी बनने की इच्छा रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए दान को मन की शुद्धि और सामाजिक उत्थान का माध्यम बताया।

No comments