Breaking News

जीजा-साला 6 किलो अफीम सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर में जिला विशेष टीम को अफीम तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने में बड़ी सफलता मिली है। डीएसटी प्रथम के प्रभारी रामविलास बिश्रोई व उनकी टीम ने पुरानी आबादी में कब्रिस्तान मार्ग पर ईदगाह के निकट एक घर में दबिश देकर जीजा-साला को अफीम की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार करके पुरानी आबादी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब अफीम तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
डीएसटी प्रथम के प्रभारी रामविलास के नेतृत्व में उनकी टीम ने ईदगाह के निकट स्थित एक घर में दबिश देकर मनदीप सिंह व इसके साले बलदेव ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जा से 6 किलो अफीम बरामद हुई है। 

No comments