Breaking News

आस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलवाने का झांसा देकर पति-पत्नी ने साढ़े 12 लाख रुपए ठगे


सादुलशहर के गांव अमरगढ़ में रहने वाली एक युवती को आस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलवाने का झांसा देकर उसके परिवार से साढ़े 12 लाख रुपए ठग लिये गये। ठगी के बाद मानसिक रूप से परेशान युवती ने चंडीगढ़ निवासी दम्पत्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता भूपेन्द्र कौर पुत्री समराज निवासी अमरगढ़ ने रिपोर्ट दी कि मैंने ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा लेने के लिए एवीएम ग्लोबल वीजा सर्विस प्राइवेट चंडीगढ़ के मालिक अमन व अमन की पत्नी मानसी से सम्पर्क किया। आरोपियों ने बताया कि 6 माह के भीतर वीजा आ जायेगा।

No comments